Tuesday, March 31, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से पांच की मौत

UP News : पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से पांच की मौत

  • फैक्ट्री मालिक गिरफ्तार, चार मजदूर घायल
    लखनऊ । बिजनौर में गुरुवार दोपहर एक मकान में अवैध पटाखा फैक्ट्री में तेज धमाके के साथ आग लग गई। इस दौरान पांच मजदूरों की जलकर मौत हो गई। चार मजदूर घायल हो गए। दमकल की तीन गाड़ियों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। दीवार तोड़कर शवों को बाहर निकाला गया। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पांच लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया है। कहा कि घटना से प्रभावित व्यक्तियों को हरसंभव मदद की जाएगी। जिलाधिकारी और एसपी से पूरी रिपोर्ट मांगी गई है। फारेंसिक एवं डॉग स्क्वाड टीम जांच में जुटी है। फैक्ट्री मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया है। शहर कोतवाली क्षेत्र के फतेहपुर नौआबाद में नहटौर निवासी आबिद का दो कमरों का मकान है। शहर के बुखारा कालोनी निवासी यूसुफ ने मकान को किराए पर ले रखा है। गुरुवार दोपहर 12.30 बजे मकान में तेज धमाके के साथ आग लग गई। चार लोगों ने मकान की छत से कूदकर जान बचाई। वह भी घायल हो गए। साइड की दीवार तोड़कर पुलिस अंदर घुसी तो चार शव एक कमरे में और एक गैलरी में पड़ा मिला। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। मृतक अनुसूचित जाति के हैं। जिलाधिकारी रमाकांत पांडेय ने बताया कि पटाखा निर्माण का यूसुफ पर लाइसेंस था, लेकिन वह लाइसेंस कहां के लिए था इसकी जांच कराने के अलावा मानक के अनुरूप पटाखे बनाए जा रहे थे या नहीं, इसकी भी जांच की जा रही है। मृतकों की हरसंभव मदद की जा रही है। पुलिस-प्रशासन की लापरवाही से जिला एक बार फिर भीषण घटना से दो चार हो गया। बताया जा रहा है ‎कि लाइसेंस दूसरे मकान का है, लेकिन पटाखे अलग मकान में तैयार किए जा रहे थे।
RELATED ARTICLES

Most Popular