Saturday, February 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : पकड़े गए 105 ओवरलोड ट्रक, 20 लाख वसूल किया...

UP News : पकड़े गए 105 ओवरलोड ट्रक, 20 लाख वसूल किया जुर्माना

कौशाम्बी (हि.स.)। माइनिंग विभाग और पुलिस के ज्वाइंट ऑपरेशन में 105 ओवरलोड ट्रकों पर कार्यवाही की गई है। बीती रात चलाये गए अभियान में पुलिस के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में ट्रकों को पकड़ कर सीज करने की कार्यवाही की गई। खान अधिकारी का दावा है, इस कार्यवाही से सरकार को 20 लाख रुपये के राजस्व की प्राप्ति हुई है।   

जनपद में राजस्व का सबसे बड़ा श्रोत यमुना नदी से निकलने वाली मोरंग है। सरकार को मोरंग से करीब एक से डेढ़ अरब का राजस्व प्रति वर्ष प्राप्त होता है। मौजूदा समय में जनपद से होकर गुजरने वाली यमुना नदी में 2 पट्टे और 3 परमीशन वाले मोरंग घाट संचालित है। जिनसे बड़ी संख्या में मोरंग की निकासी की जा रही है। मोरंग परिवहन में अक्सर वाहनों के ओवर लोड की शिकायतें मिलती हैं। 
खान अधिकारी राम पदारथ ने बताया, जिलाधिकारी के निर्देश पर ऑपरेशन ओवर लोड पूरी रात चलाया गया। जिससे जनपद में 105 गाड़ियों पर कार्यवाही की गई। 5 गाड़ियों में विभाग के परिवाद दाखिल किया है, शेष से जुर्माने की धनराशि वसूली की कार्यवाही की जा रही है। अब तक सरकार को 20 लाख से अधिक के राजस्व की प्राप्ति हुई है।  

RELATED ARTICLES

Most Popular