Thursday, April 2, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : पंजीकरण निरस्त होने के बाद भी अवैध रूप से...

UP News : पंजीकरण निरस्त होने के बाद भी अवैध रूप से चल रहा अस्पताल हुआ सीज

फिरोजाबाद (हि.स.)। थाना रसूलपुर क्षेत्र के नगला बरी चौराहे के पास पंजीकरण निरस्त किये जाने के बावजूद भी अवैध रूप से चल रहे एक प्राइवेट हास्पीटल पर मंगलवार को नगर मजिस्ट्रेट व स्वास्थ विभाग के अधिकारियों ने बड़ी कार्यवाही करते हुये उसे सीज किया है। 
नगर मजिस्ट्रेट कुंवर पंकज, एसीएमओ डा. विनोद कुमार, डिप्टी सीएमओ डा. कुलदीप तौमर पुलिस के साथ मंगलवार को थाना रसूलपुर क्षेत्र के नगला बरी चैराहा स्थित पुष्पांजली हास्पीटल पहुंचे। हास्पीटल के चालू मिलने पर अधिकारियों ने उसे सीज करने की कार्यवाही की है। एसीएमओ डा. विनोद कुमार ने बताया कि सीएमओ आफिस से 12 अस्पतालों का पंजीकरण निरस्त किया गया था। जिनके पास पोल्यूशन नोटिस सर्टिफिकेट नहीं था। जानकारी मिली कि पंजीकरण निरस्त करने के बाद भी ये अस्पताल चल रहा हैं। 19 अक्टूबर को जव जब डिप्टी सीएमओ के साथ चेक किया गया तब यहां कोई चिकित्सक नहीं था। सिर्फ बेड पड़े थे। उसके बाद 22 तारीख को शपथ पत्र दिया गया कि हमने अपना अस्पताल बंद कर दिया है। इसी कारण आज चैक करने के लिये आये थे लेकिन एक मरीज मिला है जिसका दो दिन पूर्व आपरेशन हुआ था। अस्पताल चालू हालत में था। जिसके कारण इसे सीज किया गया है। उन्होंने बताया कि जनपद में संचालित अवैध अस्पतालों पर कार्यवाही शुरू हो गयी है। 
नगर मजिस्ट्रेट कुंवर पंकज ने बताया कि पुष्पांजलि हास्पीटल का निरीक्षण करने आये थे एक महिला प्रियंका निवासी चमरौली अस्पताल में भर्ती पायी गयी। फाइल दो दिन पहले बनी थी डिलीवरी हुई थी जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ थे। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। बाकी इस अस्पताल को पूरा सीज किया गया है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular