Tuesday, March 17, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News: पंचायत बोली-सास नहीं, पति डाले दो पत्नियों के बीच अपनी...

UP News: पंचायत बोली-सास नहीं, पति डाले दो पत्नियों के बीच अपनी चारपाई

प्रादेशिक डेस्क

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के रामपुर में एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है। यहां दो पत्नियों के बीच फंसे पति को अब पंचायत ने हुक्म सुनाया है कि वह अपनी मां की चारपाई दोनों पत्नियों के बीच से हटा ले। इसकी जगह पर वह अपनी चारपाई वहां लगाए। दोनों पत्नियां अपने पति और सास की शिकायत लेकर थाने पहुंचीं थी। उनकी शिकायत सुनने के बाद पुलिस ने पति और सास को भी थाने बुला लिया। ग्राम प्रधान की मौजूदगी में दोनों पत्नियों और सास की बात सुनी गई। इसके बाद समझौते में तय हुआ सास दोनों पत्नियों के बीच नहीं आएगी, जबकि पति भी दोनों पत्नियों को बराबर समझेगा।
मामला अजीमनगर थाना क्षेत्र के खेड़ा टांडा गांव का है। गांव निवासी फिरासत अली ने आठ वर्ष पहले गांव की ही नसरीन नाम की युवती से शादी की थी। शादी के चार वर्ष बाद उसका गांव निवासी दूसरी युवती शारिका से प्रेम प्रसंग हो गया। कुछ दिन बाद फिरासत उससे भी कोर्ट मैरिज कर अपने घर ले आया। इस दौरान पहली पत्नी ने काफी हंगामा काटा, लेकिन ग्रामीणों के समझाने के बाद दोनों पत्नियां पति के साथ रहने लगीं। कुछ दिन बाद दोनों पत्नियां पति को लेकर आपस में झगड़ने लगी। हालात इतने बिगड़ गए कि जब भी दोनों पत्नियां आपस में भिड़ीं और पति ने समझाने की कोशिश की तो उसे ही मार खानी पड़ी। मामला बिगड़ता देख दोनों पत्नियों के बीच सास अपनी चारपाई डालकर सोने लगी। सास ने दोनों पत्नियों पर पति से मिलने पर रोक लगा दी। सास के बीच में सोने से दोनों पत्नियां तंग आ गईं और शिकायत लेकर थाने पहुंच गईं। दोनों पत्नियों ने सास और पति की शिकायत कर थानाध्यक्ष को आपबीती सुनाई। पुलिस ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए सास और पति को थाने बुला लिया। ग्राम प्रधान की मौजूदगी में समझौते के लिए कोशिश शुरू की गई। अंत में तय हुआ कि दोनों पत्नियों के बीच सास नहीं बल्कि पति का बिस्तर लगाया जाएगा और पति भी दोनों पत्नियों को बराबर तवज्जो देगा।

हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular