Thursday, April 2, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : पंचायत चुनाव रिजल्ट वाले दिन लॉकडाउन, प्रत्याशियों के...

UP News : पंचायत चुनाव रिजल्ट वाले दिन लॉकडाउन, प्रत्याशियों के समर्थक परेशान

यूपी पंचायत चुनाव में अब सिर्फ अंतिम चरण का मतदान बचा है। इसके लिए कल यानी 29 अप्रैल को वोटिंग होगी। इसके बाद दो मई को मतगणना होगी।। जिला प्रशासन ने अभी से मतगणना की तैयारी शुरू कर दी है। कर्मचारियाें को ट्रेनिंग दी जाने लगी है। वहीं दूसरी ओर प्रत्याशियों के समर्थक इस बात से खासे परेशान है कि दो मई (रविवार) को तो यूपी में लॉकडाउन रहता है।। ऐसे में जहां मतगणना होगी वहां या उसके आसपास कोई बैठ सकते हैं या नहीं। अभी इस बारे में प्रशासन की ओर सेे कोई गाइडलाइन जारी नहीं हुई है। 

आगरा में सात केंद्रों पर होगी वोटों की गिनती

मतगणना केंद्रों पर दो मई को मतों की गिनती होगी। कासगंज की मतगणना श्रीगणेश इंटर कालेज में, सोरों ब्लाक की मतगणना संत तुलसीदास म्यूनिसिपल इण्टर कालेज में, विकास खण्ड अमांपुर की मतगणना राजवीर सिंह मैमोरियल महाविद्यालय अमांपुर में, सहावर की मतगणना एमएमआईटी राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज याकूतगंज सहावर में, पटियाली की मतगणना चौधरी श्रीराम यादव पीजी कालेज नरदौली बाईपास रोड पटियाली में, गंजडुण्डवारा की मतगणना पीजी कालेज गंजडुण्डवारा में और सिढ़पुरा की मतगणना महताब राय उमा. विद्यालय, सिकहरा में होगी

RELATED ARTICLES

Most Popular