Friday, April 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : पंचायत चुनाव में गड़बड़ी रोकने की कवायद, खुराफाती हो...

UP News : पंचायत चुनाव में गड़बड़ी रोकने की कवायद, खुराफाती हो रहे मुचलका पाबंद

मेरठ (हि. स.)। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में खुराफात करने वालों को मुचलका पाबंद किया जा रहा है। पुलिस प्रशासन की टीम गांव-गांव में जाकर ऐसे लोगों को चेतावनी दे रही है। 
प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का बिगुल कभी भी बज सकता है। चुनावों की तैयारियां तेजी से की जा रही है। चुनावों से पहले ही प्रशासन और पुलिस विभाग की टीम ने गांव-गांव जाकर जनसंपर्क शुरू करने का अभियान चलाया है। 
एसपी देहात केशव मिश्रा ने बताया कि पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की टीम रोज एक गांव में जाकर ग्रामीणों से बातचीत कर रही है। गांव में वर्तमान और पूर्व प्रधान सहित प्रधान पद के प्रत्याशियों और ग्रामीणों को छोटे-मोटे मुद्दों को थाना समाधान दिवस में निपटाने के निर्देश दिए जा रहे हैं। इसी के साथ अफवाह फैलाने वालों और पेशबंदी करने वालों के पर भी पुलिस कड़ी नजर रख रही है। ऐसे लोगों को मुचलका पाबंद करके उन पर कानूनी शिकंजा कसा जा रहा है। जिससे वह आने वाले चुनाव में कोई गड़बड़ी ना कर सकें। लेकिन यदि इसके बावजूद चुनाव के दौरान कोई भी व्यक्ति गड़बड़ करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। थानों में भी शांति समितियों की बैठक आयोजित की जाएंगी। 

RELATED ARTICLES

Most Popular