Wednesday, February 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News: न्यायिक मजिस्ट्रेट की हत्या का प्रयास, मुकदमा दर्ज

UP News: न्यायिक मजिस्ट्रेट की हत्या का प्रयास, मुकदमा दर्ज

प्रादेशिक डेस्क

अलीगढ़। हाथरस से सादाबाद लौटते वक्त बुधवार को हतीसा पुल के निकट ट्रक द्वारा न्यायिक मजिस्ट्रेट की गाड़ी को टक्कर मार दी गई। इसके बाद गाड़ी पर ट्रक चढ़ाकर जान लेने का प्रयास किया गया। कोतवाली चंदपा में अर्दली द्वारा मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट अर्दली पवन कुमार द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट में बताया गया कि वह न्यायिक मजिस्ट्रेट सादाबाद को उनकी कार संख्या एचआर 50 जी 0335 से लेकर हाथरस से सादाबाद न्यायालय आ रहा था। कार में सहायक अभियोजन अधिकारी भी सवार थे। रास्ते में हतीसा पुल के निकट ट्रक संख्या आरजे 11 जीबी 4343 के ट्रक ड्राइवर ने न्यायिक मजिस्ट्रेट की गाड़ी को पीछे से टक्कर मार दी। अर्दली पवन कुमार ने ट्रक को रोकने का प्रयास भी किया, लेकिन ट्रक चालक वहां से वाहन के साथ भाग निकला। इसके बाद अर्दली ने ट्रक का पीछा किया तो कोटा कपूरा चौराहे के निकट ट्रक ड्राइवर ने जान से मारने की नीयत से ट्रक को कार पर चढ़ाने का प्रयास किया। उस समय न्यायिक मजिस्ट्रेट सादाबाद और सहायक अभियोजन अधिकारी इस हादसे में बाल-बाल बच गए। इसके बाद ट्रक चालक नगला भुस के निकट गाड़ी को छोड़कर भागने लगा, लेकिन वहां मौजूद पुलिस ने उसे दबोच लिया। ट्रक में ड्राइवर के अलावा अन्य व्यक्ति भी सवार थे। घटना के बाद न्यायिक अधिकारी द्वारा प्रभारी निरीक्षक चंदपा कोतवाली से संपर्क करने का प्रयास किया लेकिन उनका नंबर नहीं लगा। बाद में अर्दली पवन कुमार की तहरीर पर आईपीसी की धारा 307, 427 के तहत ट्रक संख्या आरजे 11 जीबी 4343 के अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

यह भी पढ़ें : तो इसलिए बेटे ने कर डाली मां-बाप, बहन समेत चार हत्याएं!

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular