Friday, April 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : नौ माह की बच्ची के अपहरणकर्ता को बड़ौत पुलिस...

UP News : नौ माह की बच्ची के अपहरणकर्ता को बड़ौत पुलिस ने मध्य प्रदेश में दबोचा

बागपत (हि.स.)। जिले की कोतवाली बड़ौत क्षेत्र में बड़ौत शहर से फरवरी माह में नौ माह की बच्ची के अपहरण के आरोपित को पुलिस ने मध्य प्रदेश के भिंड से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपित को सोमवार को बड़ौत कोतवाली में ले आई है जबकि इस मामले में अभी तीन महिलाओं समेत चार आरोपित फरार चल रहे हैं। कोतवाली प्रभारी अजय कुमार शर्मा ने बताया कि इसी साल फरवरी माह में बड़ौत शहर से नौ माह की बच्ची बेस्टी का अपहरण कर लिया था। मुकदमा उसके पिता विवेक जैन ने कोतवाली में जतिन जैन पुत्र अजय जैन निवासी बड़ा डाकघर, शहर कोतवाली, भिंड, मध्य प्रदेश, जतिन की बहन नर्मदा जैन, बहनोई शशिकांत एवं दो अज्ञात महिला निवासी सिंधे की छावनी, ग्वालियर, मध्य प्रदेश के खिलाफ दर्ज कराया था। आरोपित जतिन विवेक जैन का रिश्तेदार भी है। पुलिस ने बच्ची को बरामद करने के लिए भिंड में जतिन जैन के आवास पर दबिश दी और उसे गिरफ्तार कर कोतवाली लाया गया जबकि अन्य आरोपित फरार है। जतिन जैन का कहना है कि बच्ची उसके बहनोई शशिकांत और बहन नर्मदा के पास है। आरोपित से बच्ची को बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular