Wednesday, April 1, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : नौकरी से निकाले जाने पर युवक ने जहर खाकर...

UP News : नौकरी से निकाले जाने पर युवक ने जहर खाकर दी जान

मेरठ (हि. स.)। टीपी नगर थाना क्षेत्र में गुरुवार की देर रात को एक युवक ने होटल में सल्फास खाकर जान दे दी है। मरने से पहले युवक ने फेसबुक पर पोस्ट किए गए वीडियो और एक सुसाइड नोट में अपनी मौत के लिए साथी कर्मचारी युवती सहित तीन व्यक्तियों को जिम्मेदार ठहराया है। युवक नौकरी से निकाले के बाद से आहत चल रहा था। शुक्रवार को पुलिस ने मामले की जांच कर शुरु कर दी है। 

शिवकुंज कॉलोनी भोला रोड निवासी 30 वर्षीय अमित चौधरी विद्या प्रकाशन में कंप्यूटर डिज़ाइनर था। लॉकडाउन के बाद अमित ने दो दिन पहले ही ड्यूटी ज्वाइन की थी। गुरुवार की शाम अमित ड्यूटी से घर वापस लौटा, जिसके बाद वह किसी दोस्त के बर्थडे में जाने की बात कहकर घर से निकला। अमित वेदव्यासपुरी स्थित हुकुम रेस्टोरेंट में पहुंचा, जहां उसने कमरा नम्बर 107 किराए पर लिया। रात लगभग 10 बजे अमित ने कमरे से बाहर निकल कर होटल के कर्मचारी नितिन को बताया कि उसने जहर खा लिया है, जिसके बाद होटल में हड़कंप मच गया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने अमित को सुभारती हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस को कमरे से सल्फास का खाली पैकेट और एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ। इसी के साथ अमित ने सुसाइड से पहले फेसबुक पर वीडियो भी पोस्ट की थी। वीडियो और सुसाइड नोट में अमित ने अपनी मौत के लिए अपने साथ काम करने वाली नेहा गौतम, गौरव महेश्वरी और यशपाल सिंह को जिम्मेदार ठहराया है। वीडियो में अमित ने इन तीन लोगों पर खुद को बिना वजह नौकरी से निकाले जाने का आरोप लगाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस घटना की जांच में जुटी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular