Friday, April 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : नोटबंदी की असली उपलब्धियां भाजपा के हाइटेक कार्यालय -...

UP News : नोटबंदी की असली उपलब्धियां भाजपा के हाइटेक कार्यालय – अजय राय

वाराणसी (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी रोहनिया में भाजपा के हाइटेक कार्यालय के उद्घाटन पर कांग्रेस ने सवाल उठाया है। 

सोमवार को पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक अजय राय ने कहा कि हाई-टेक और हाई-इन्वेस्टमेंट वाली पार्टी का कार्यालय, जनता की त्रासदी रही नोटबंदी की असली उपलब्धियां हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि 700 करोड़ के चर्चित केन्द्रीय भाजपा कार्यालय से लेकर, काशी सहित 700 नगरों में नोटबंदी के ही दौर में 700 भूखण्डों का क्रय और उन पर आलीशान पार्टी दफ्तरों का निर्माण हुआ है।
श्री राय ने कहा कि देश में भाजपा के बन रहे कार्यालय नोटबंदी, जीएसटी व कोविड तक मार सहने वाले आम आदमी के जले पर नमक छिड़कने जैसा है। पूर्व विधायक ने कहा कि गांधी की परम्परा का देश है, जिन्होंने एक धोती में तीन लोगों के जीने की हकीकत देखने के बाद पूरे वस्त्र पहनना छोड़ दिया था।
उन्होंने कहा कि जनता की सेवा का दंभ भरने वाला कोई भी राजनीतिक दल भला आम जन-जीवन के मुकाबले पार्टी दफ्तरों के ऐसे भव्य निर्माणों का जाल कैसे बुन सकता है? यह विडम्बना ही है कि नोटबंदी से पेट्रोमूल्यों की लूट तक आम आदमी आहत है, तो इन निर्माणों पर दलीय नेतृत्व गौरव प्रकट करते हुए कहता है कि इससे कार्यकर्ताओं का विकास होगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular