कुशीनगर (हि.स.)। नेपाल की पहाड़ियों पर भारी वर्षा के चलते कुशीनगर बड़ी गंडक नदी (नारायणी) नदी उफना गई है। जिससे छह गांव पानी से घिर गए हैं। बुधवार की सुबह नेपाल के वाल्मीकि नगर बैराज से 3 लाख 80 हजार 400 क्यूसेक पानी नदी में छोड़ा गया, जिससे नदी उफान पर आ गई। पानी खड्डा ब्लॉक के ग्राम हरिहरपुर, वसंतपुर, मरीचहवा, शिवपुर गांव में घुस गया।
एसडीएम अरविंद कुमार खड्डा के नेतृत्व में प्रशासन रेता क्षेत्र के इन गांवों से लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए नाव की व्यवस्था में लग गया। नौ बजे का डिस्चार्ज पानी चार घंटे में छितौनी बांध के पास पहुंच गया। पूर्व में गंडक नदी का जलस्तर छितौनी बांध के भैसहा में चेतावनी बिंदु 95 मीटर से 70 सेंटीमीटर नापा गया था। सुबह खतरे की निशान 96 मीटर से मात्र 30 सेंटीमीटर नीचे है। छितौनी बांध के 6:1 किमी पर इस समय दबाव बना हुआ है। एसडीएम ने बताया कि प्रशासन की स्थिति पर निगाह है।
