Tuesday, March 31, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : निदेशक से मिले शिक्षक संघ के पदाधिकारी

UP News : निदेशक से मिले शिक्षक संघ के पदाधिकारी

संवाददाता

गोण्डा। समाज कल्याण आश्रम पद्धति विद्यालय शिक्षक संगठन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियां के साथ संगठन के संरक्षक तेज नारायण पांडेय व मधुसूदन मिश्रा के साथ निदेशक बीके त्रिपाठी, संयुक्त निदेशक सुनील कुमार बिशेन तथा वित्त नियंत्रक अमर सिंह से भेंटकर उन्हें उपहार स्वरूप प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया। यह जानकारी देते हुए समाज कल्याण आश्रम पध्दति विद्यालय शिक्षक संघ की अध्यक्ष श्वेता शुक्ला ने बताया कि भेंट के दौरान समाज कल्याण विभाग में कार्यरत शिक्षक शिक्षिकाओं की विभिन्न समस्यायों पर चर्चा की तथा ज्ञापन भी सौंपा। सभी अधिकारियों ने नवगठित संगठन के प्रति शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए भविष्य में पूर्ण सहयोग देने का वचन दिया। पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष सतीश कुमार पांडेय, सचिवालय संघ के अध्यक्ष यादवेन्द्र मिश्रा तथा राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष हरि किशोर तिवारी से भी मिलकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular