प्रतापगढ़ (हि.स.)। प्रतापगढ़ में तैनात महिला नायब तहसीलदार ने उत्पीड़न को लेकर कोतवाली लालगंज में मुकदमा पंजीकृत कराया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। शुक्रवार को पुलिस ने नायब तहसीलदार का बयान कोर्ट में कराया।
लालगंज कोतवाली पुलिस ने आरोपित गुरविंदर सिंह और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि आठ साल पहले दिल्ली में बनाए गए अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करते हुए एक युवक महिला नायब तहसीलदार से लगातार दुष्कर्म करता रहा। नायब तहसीलदार ने लालगंज कोतवाली में शाहजहांपुर के आरोपित युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
पीड़ित नायब तहसीलदार का शुक्रवार को पुलिस ने अपर सिविल जज (जूनियर डिवीजन) की कोर्ट में बयान दर्ज कराया। पुलिस अब आरोपित गुरविंदर की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी दिनेश कुमार द्विवेदी का कहना है कि दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करके पुलिस ने नायब तहसीलदार का कोर्ट में बयान दर्ज कराया है। आरोपित को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
UP News : नायब तहसीलदार ने उत्पीड़न को लेकर युवक पर दर्ज कराया मुकदमा
RELATED ARTICLES
