Thursday, April 2, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP news : नाकाम सरकार महिला अपराधों को आपसी सम्बन्धों की दिखाकर...

UP news : नाकाम सरकार महिला अपराधों को आपसी सम्बन्धों की दिखाकर बच रही:अखिलेश

लखनऊ (हि.स.)। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराध की बढ़ती घटनाओं को लेकर योगी सरकार पर कड़ा हमला किया है।

अखिलेश ने बुधवार को ट्वीट किया कि ‘उप्र की नाकाम भाजपा सरकार महिला-अपराधों में ये दिखाकर बच रही है कि ये आपसी सम्बन्धों और रिश्तेदारों के बीच की घटनाएं हैं न कि अपराधियों द्वारा की जाने वाली। उन्होंने कहा कि सपा के समय की कारगर 1090 व यूपी 100 को निष्प्रभावी बनाकर भाजपा सरकार राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता में जनता का हनन कर रही है।’ 
अखिलेश यादव राज्य में बढ़ते अपराधों को लेकर प्रदेश सरकार को लगातार कटघरे में खड़ा कर रहे हैं और महिलाओं के साथ होने वाले अत्याचार रोकने में विफल बता रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular