फिरोजाबाद (हि.स.)। थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के भूड़ा नहर में रविवार को एक व्यक्ति का शव मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजकर मामले की जांच में जुट गयी है।
थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के भूड़ा नहर में लोगों ने रविवार को 50 वर्षीय व्यक्ति का शव पड़ा देखा तो वह सन्न रह गये। मौके पर लोगों की भारी संख्या में भीड़ जमा हो गयी। इधर, सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को किसी तरह नहर से बाहर निकाला। पुलिस ने शव की पहचान कराने का प्रयास किया लेकिन पहचान नहीं हो सकी जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल भेज दिया।
पुलिस का कहना है कि युवक की हत्या कर शव नहर में फेंका गया या फिर उसने आत्महत्या की है यह तो उसकी शिनाख्त होने व पोस्टमार्टम एवं जांच रिपोर्ट के आधार पर ही साफ होगा
