Thursday, April 2, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News :नहर में बरामद हुई बैंक कर्मी से लूटी हुई कार

UP News :नहर में बरामद हुई बैंक कर्मी से लूटी हुई कार

लखीमपुर-खीरी (हि.स.)। प्रधान थाना क्षेत्र के अंतर्गत कार लूट के मामले में पुलिस ने गुरुवार को लूटी गई कार बरामद कर ली है। इस मामले में पहले ही लूट को अंजाम देने वाले बदमाशों को पकड़ा जा चुका है। 
एसपी खीरी विजय ढुल ने पुलिस लाइन सभागार में प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि प्रधान थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम रुकुन्दीपुर के पास बैंक कर्मी से लूट के संबंध में पुलिस में पहले ही दो बदमाशों जसनप्रीत पुत्र कुलदीप सिंह, निवासी गोविंद नगर, पोस्ट भूलनपुर, थाना नीमगांव व वीरेंद्र पुत्र जुगराज सिंह, निवासी ग्राम सुजौला खरगपुर, थाना नीमगांव को गिरफ्तार कर लिया था, जिन्हे लूट व चोरी की धाराओं में जेल भेजा जा चुका है। इनकी निशानदेही पर पुलिस ने लूटी गई अल्टो कार यूपी 31 बीएल 8848 को ओयल नहर के अंदर से बरामद कर लिया है। दोनों ही बदमाशों पर जिले में करीब आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। 

RELATED ARTICLES

Most Popular