Sunday, March 15, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : नहर में नहाने गए दो छात्र डूबे, खोजबीन जारी

UP News : नहर में नहाने गए दो छात्र डूबे, खोजबीन जारी

रायबरेली (हि.स.)। शारदा नहर में नहाने के दौरान रविवार को दो छात्र डूब गए। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से दोनों की तलाश शुरू कर दी है लेकिन अभी तक कुछ पता नही चल सका है।अमेठी जिले के निवासी आकाश त्रिपाठी और मयंक तिवारी त्रिपुला चौराहे पर स्थित न्यू स्टैंडर्ड स्कूल में इंटर के छात्र हैं। दोनों छात्रावास में रहकर पढ़ाई कर रहे हैं। रविवार अवकाश होने के कारण दोनों छात्र अमावां रोड स्थित शारदा नहर पर नहाने के उद्देश्य से आए थे। इस बीच पैर फिसलने से दोनों छात्र नहर में समा गए। चीख पुकार सुनकर राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से नहर में डूबे छात्रों की खोज शुरू की है।
इस संबंध में एसओ बृजेश कुमार राय ने बताया गोताखोर छात्रों की तलाश कर रहे हैं। मीरगंज स्थित भटपुरवा गांव के पास बने डैम पर भी जाल लगवाकर तलाश की जा रही है। साथ ही स्कूल में संपर्क कर छात्रों के परिजनों को भी सूचना दी गयी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular