अमेठी (हि.स.)। मोहनगंज थाना क्षेत्र में सोमवार को एक पूर्व प्रधान और भाजपा नेता का शव पड़ा मिला। गोली मारकर हत्या करने की बात सामने आ रही है। पुलिस ने घटनास्थल की जांच कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। एसपी ने घटनास्थल की जांच की। इस मामले में केंद्रीय मंत्री स्मृति स्मृति ईरानी ने मृतक के बेटे से फोन पर बात कर कार्यवाही का भरोसा दिया है। परिजन पंचायती चुनाव की रंजिश के चलते हत्या की बात कह रहे हैं।
मोहनगंज थाना क्षेत्र के मुकंद रमई गांव के पूर्व प्रधान जागेश्वर वर्मा (64) देर रात शौच के लिए घर से निकले थे। काफी देर तक वापस नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल सका।
सोमवार की सुबह जब शौच के लिए ग्रामीण नहर के किनारे पहुंचे तो जागेश्वर वर्मा का शव औंधे मुंह पड़ा देखकर परिजनों को जानकारी दी। घटनास्थल पर परिजन और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गयी। घटना की जानकारी होने पर पुलिस अधीक्षक दिनेश शर्मा ने मौका मुआयाना किया। मृतक के बेटे पुलिस को बताया कि पिता भाजपा नेता के अलावा 2005 से 2015 तक गांव के प्रधान थे। रविवार की देर रात को पिता नित्यक्रिया के लिए गये थे सोमवार की सुबह उनका शव नहर के किनारे पाया गया है। आरोप है कि पिता इस बार भी प्रधानी चुनाव लड़ने वाले थे। पंचायती चुनाव की रंजिश को लेकर उनकी हत्या की गई है। तीन लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है।
एसपी दिनेश सिंह ने बताया कि घटनास्थल की जांच की जा रही है परिवार की ओर से मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर खुलासे के लिए पुलिस की टीमों को लगाया गया है।
इस घटना की जानकारी होने पर केंद्रीय मंत्री स्मृति स्मृति ईरानी पीड़ित परिवार से बातचीत कर हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया है।
Submitted By: Edited By: Deepak Varun
