Thursday, March 19, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : नशे में मिली महिला ने लगाया तीन लोगों पर...

UP News : नशे में मिली महिला ने लगाया तीन लोगों पर छेड़छाड़ का आरोप, गिरफ्तार

फिरोजाबाद (हि.स.)। थाना रसूलपुर क्षेत्र अन्तर्गत गुरूवार को नशे की हालत में मिली महिला के मामले मेें पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कर शुक्रवार को उन्हें जेल भेजा है। 
थाना रसूलपुर क्षेत्र अन्तर्गत गुरूवार को एक महिला नशे की हालत में पड़ी मिली थी। पुलिस ने मौके पर उपस्थित लोगोें के सहयेाग से उसे उपचार हेतु जिला अस्पताल के सरकारी ट्रामा सेंटर की इमरजेंसी में भर्ती कराया था। जहां उसको उपचार दिया दिया। उपचार मिलने के बाद होश में आयी महिला की पहचान हुई। वह आगरा की रहने वाली निकली। 
सूचना पर महिला के परिजन भी आ गये। महिला व उसके परिजनों ने थाने में होटल स्वामी सहित तीन लोगों पर अपने साथ छेडछाड़ करने का आरोप लगाते हुये तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर होटल स्वामी गौरव पुत्र नन्नूमल निवासी जरौली कला, सलमान पुत्र नूरूद्वद्वीन गालिब नगर व आमिन पुत्र मकसूद अली बछगांव के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कर तीनों को जेल भेजा है। 
इस सम्बंध में एसएसपी अजय कुमार ने बताया कि एक महिला नशे की हालत में मिली थी। जिसे तत्काल उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। होश में आने पर महिला ने तीन लोगों पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया। जिनके खिलाफ तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार करके जेल भेजा गया है। जांच में यह भी बात सामने आयी है कि महिला पहले से ही गिरफ्तार लोगों के सम्पर्क में थी। जांच जारी है जो भी तथ्य निकलकर सामने आयेंगे उसी के अनुसार कार्यवाही की जायेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular