Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : नवरात्रि में वाहनों की बिक्री में आई उछाल,अब तक...

UP News : नवरात्रि में वाहनों की बिक्री में आई उछाल,अब तक बिके 2,000 से अधिक वाहन

लखनऊ (हि.स.)। राजधानी लखनऊ में करोना काल के दौरान कई महीनों के बाद अब दो और चार पहिया वाहनों की बिक्री में उछाल आई है। नवरात्रि की शुरुआत से अब तक राजधानी में 2,000 से अधिक वाहन बिक चुके हैं। इसमें दो और चार पहिया के साथ सभी श्रेणी के वाहन शामिल हैं। 
राजधानी लखनऊ में गत मार्च महीने से कोविड-19 की वजह से शुरू हुए लॉकडाउन के बाद वाहनों का बाजार बिल्कुल ठंडा पड़ गया था। गत 17 अक्टूबर से नवरात्रि का पर्व शुरू हुआ है। तब से वाहनों के बाजार में उछाल आना शुरू हो गया है। इससे लखनऊ में वाहन डीलरों के चेहरे खिल गए हैं। राजधानी के वाहन बाजार के हर श्रेणी में खरीदारों की भीड़ अब आना शुरू हो गई है। आम दिनों में 175 के आसपास वाहन प्रतिदिन बिकते थे। पर अब यह आंकड़ा 400 के ऊपर निकल चुका है। नवरात्रि में लखनऊ में मर्सिडीज और बीएमडब्ल्यू जैसी महंगी कारें भी बिक रही हैं। इस समय हुंडई, महिंद्रा, इनोवा और मारुति आदि गाड़ियों का बाजार गर्म है। इसी तरह से हीरो, होंडा, बजाज सहित अन्य दो पहिया कंपनियों के शोरूम में खरीदारों की भीड़ हो रही है। 
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी सिद्धार्थ यादव ने बुधवार को बताया कि नवरात्रि पर्व के शुरुआत से लेकर अब तक करीब 2000 से अधिक वाहन बिक चुके हैं। इनमें दो और चार पहिया सहित सभी श्रेणी के वाहन शामिल हैं। नवरात्रि की शुरुआत से लेकर अब तक 250 से अधिक वाहनों के पंजीकरण के लिए प्रपत्र आरटीओ कार्यालय पहुंच चुके हैं। इसके अलावा शोरूम से वाहनों के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया भी शुरू  है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular