Wednesday, February 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : नवनिर्मित भवन का हुआ शिलान्यास

UP News : नवनिर्मित भवन का हुआ शिलान्यास

अयोध्या (हि. स.)। स्वच्छ भारत मिशन के तहत ग्राम पंचायतों में बनवाये जा रहे कई सार्वजनिक शौचालय और पंचायत भवन का सोमवार को बीकापुर विधायक शोभा सिंह चौहान ने सामूहिक रूप से शिलान्यास व लोकार्पण किया। जिसमें 6 शौचालय व 3 पंचायत भवन शामिल रहे। 
लोकार्पण कराये गये ग्राम पंचायतों में दिनकरपुर उचितपुर से पंचायत भवन करेरु, कटरौली, सारंगापुर में सार्वजनिक शौचालय शामिल है। शिलान्यास की कड़ी में साल्हेपुर निमैचा, इब्राहिमपुर कंदई, भिटौरा से शौचालय व बैदरापुर पंचायत भवन का शिलान्यास कराया गया। 
इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि अमित सिंह चौहान ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं से ही विकास को गति मिल रही है। विपक्ष का एक सूत्री एजेंडा जनता को गुमराह करना है। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट और प्रशिक्षु आईएएस खण्ड विकास अधिकारी प्रशांत नागर ने कहा कि शासन की सभी योजनाओं को मूर्ति रूप देकर जनता को विकास की कड़ी से जोड़ना शासन की पहली प्राथमिकता है। इसमें कोताही बरतने वाले क्षम्य नहीं होंगे। हर निर्माण में पारदर्शिता और मानक पर खरा उतरना होगा। 

RELATED ARTICLES

Most Popular