Thursday, February 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News: नरौरा के साथ ही अयोध्या व काशी में प्रवाहित होंगी...

UP News: नरौरा के साथ ही अयोध्या व काशी में प्रवाहित होंगी कल्याण सिंह की अस्थियां

प्रादेशिक डेस्क

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम एवं राजस्थान के राज्यपाल रहे कल्याण सिंह का अस्थि विसर्जन नरौरा के साथ ही काशी की गंगा और अयोध्या की सरयू नदी में किया जाएगा। फूल अस्थियों को 27 अगस्त को बुलंदशहर के नरौरा में बसी घाट अंत्येष्टि स्थल से चुना जाएगा। अरिष्टि और श्रद्धांजलि सभा अलीगढ़ में एक सितंबर को आयोजित होगी। विदित हो कि पूर्व सीएम कल्याण सिंह का निधन 21 अगस्त को लखनऊ में हो गया था। 23 अगस्त को बुलंदशहर के नरौरा में गंगा किनारे बसी घाट पर राजकीय सम्मान के साथ उनके पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार हुआ। अंतिम संस्कार में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सीएम योगी आदत्यिनाथ, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी सहित बड़ी संख्या में केंद्र और यूपी-उत्तराखंड सरकार के मंत्री, सांसद, विधायक शामिल हुए थे। बुलंदशहर के भाजपा सांसद एवं कल्याण सिंह के बेहद करीबी डा.भोला सिंह ने बताया कि 27 अगस्त को बाबूजी के पुत्र राजवीर सिंह उर्फ राजू भैया, पौत्र राज्यमंत्री संदीप सिंह, पौत्र सौरभ सिंह सहित सभी परिजन फूल चुनने नरौरा आएंगे। इसके बाद परिवारजनों द्वारा नरौरा गंगा, वाराणसी गंगा और अयोध्या में सरयू नदी में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अस्थियों का विसर्जन किया जाएगा। डा.भोला सिंह ने बताया कि अलीगढ़ में एक सितंबर को अरिष्टि एवं श्रद्धांजलि सभा आयोजित होगी।

यह भी पढ़ें : पुलिस विभाग के लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट का महत्वपूर्ण आदेश

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular