-कुशीनगर विधानसभा के खदही में लगाई चौपाल
कुशीनगर (हि. स.)। कुशीनगर के पूर्व सांसद राजेश पांडेय ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व पार्टी की लोक कल्याणकारी, जनपक्षधर नीतियों व दूरगामी विकासपरक योजनाओं की वजह आज देश पूरी दुनिया में सम्मान पा रहा है। राष्ट्रीय ज्वलन्त मुद्दों को हल करने के साथ गरीब को खाद्यान्न, रसोई गैस, दवा इलाज, पढ़ाई, आवास मुहैया कराकर विकास की दिशा में सरकार ऐतिहासिक कार्य कर रही है। इंटरनेशनल एयरपोर्ट का निर्माण कराकर सरकार ने कुशीनगर के विकास का द्वार खोल दिया है। पूर्व सांसद गुरुवार को कुशीनगर विधानसभा क्षेत्र के मैनपुर खदही गांव में आयोजित पार्टी के चौपाल कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार के कार्यकाल की उपलब्धियों को देख विपक्षी दल हताश व निराश हो गए हैं। भाजपा ने जनता से जो वादा किया उसे पूरा किया। राम मंदिर और धारा 370 को लेकर जो लोग पार्टी पर तंज कसते थे, अब चुप हैं। कोविड-19 की चुनौतियों से निपटने ,चीन की हेकड़ी निकालने और पाकिस्तान को हर हरकत का मुंहतोड़ जवाब देकर देश का सिर ऊंचा उठाने का कार्य भाजपा ने किया है। कोविड से जब पूरी दुनिया सदमे में थी भारत ने बढ़ चढ़कर सहायता की जो अब भी जारी है। बुरे दौर में अर्थव्यवस्था संभाली और विकास के कार्यो को रुकने नहीं दिया। जनता की खुलकर मदद की।
उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट के रूप में जिले को बड़ी सौगात मिली है। यह पूर्वांचल व पश्चिम बिहार के जिलों के विकास का भाग्य जगाने वाला साबित होगा। भाजपा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी बढ़ जाती है कि वह जनता के बीच रहे और जनता को बरगला रहे विपक्ष को उनके मंसूबे में विफल करे।
UP News : नरेन्द्र मोदी ने पूरी दुनिया में बढ़ाया भारत का सम्मान-राजेश
RELATED ARTICLES
