Sunday, February 15, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : ननिहाल आए किशोर का शव बीस घंटे बाद यमुना...

UP News : ननिहाल आए किशोर का शव बीस घंटे बाद यमुना नदी में मिला

बांदा (हि.स.)। बीमार मामा को देखने आया किशोर गुरुवार को यमुना नदी में नहाते समय तेज धारा में बह गया था। जिसका शव पुलिस ने गोताखोरों की मदद से 20 घंटे बाद शुक्रवार ढूंढ निकाला।शव चिल्ला थाना क्षेत्र के अंतर्गत शहीद बाबा स्थान के पास बरामद किया गया।

जिला भिड थाना उमरी के ग्राम चरी कनवार निवासी जितेन्द्र सिंह भदौरिया अपने साढू के लड़के 14 वर्षीय अमित सिंह (14) पुत्र राजवीर सिंह भदौरिया ग्राम चरी भिड के साथ चार दिन पहले अपने बीमार साले पप्पू को देखने ग्राम लसड़ा थाना पैलानी आया था।

मौसा के साथ बीमार मामा को देखने आया अमित गुरुवार दोपहर गांव बाहर यमुना नदी में ममेरे भाई व अन्य बच्चों के साथ नहाने गया था। वहां अचानक नहाते समय वह गहरे पानी में जाने से नदी में बह गया। साथ नहा रहे लोगों ने उसे डूबते देखकर शोर मचाया। इससे ग्रामीण व परिजन नदी किनारे पहुंचे और पुलिस को भी घटना की सूचना दी।

थाना प्रभारी उमेश कुमार ने गोताखोरों के साथ नाविकों से जाल डलवाया। स्टीमर की मदद भी ली गई है। वहीं क्षेत्रीय लोग अलग से उसकी खोजबीन में जुटे रहे हैं। घटना के कई घंटे पूरे होने से रात हो गई तब सर्च लाइट की व्यवस्था कराई गई। पूरी रात खोजबीन चलती रही। शुक्रवार को चिल्ला थाना क्षेत्र के अंतर्गत शहीद बाबा स्थान के पास शव बरामद किया गया। मृतक घर का इकलौता चिराग था। उसकी एक बहन रागिनी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular