प्रतापगढ़(हि. स.)। लालगंज कोतवाली क्षेत्र में सई नदी में मछली पकड़ने गए युवक का पैर फिसलने से गहरे पानी में चला गया, जिसमें डूबकर उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
लालगंज कोतवाली के कांसापुर बासूपुर निवासी नन्हें शर्मा (30) बुधवार को गांव के पास सई नदी में मछली पकड़ने गया था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। साथ रहे दूसरे साथियों ने नदी में डूबे युवक की लाश नदी से बाहर निकाला। मृतक दो भाइयों में छोटा था और वह अपने पीछे दो निराश्रित बेटियों व पत्नी को छोड़ गया। हालांकि परिजनों ने पुलिस को बिना सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
