Friday, February 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : नगर विकास मंत्री दो दिन काशी में करेंगे प्रवास,...

UP News : नगर विकास मंत्री दो दिन काशी में करेंगे प्रवास, जिला योजना बैठक में होंगे शामिल

वाराणसी (हि.स.)। प्रदेश के नगर विकास और वाराणसी के प्रभारी मंत्री आशुतोष टण्डन ‘गोपाल जी’ दो दिवसीय काशी प्रवास पर गुरुवार को वाराणसी आयेंगे। प्रभारी मंत्री नगर में चल रहे विकास कार्यों का हाल जानने के बाद जिला योजना समिति की बैठक में शामिल होंगे। मंत्री 19 मार्च को प्रदेश सरकार का चार वर्ष पूर्ण होने पर एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग करेंगे। 

साथ ही प्रदेश मुख्यालय से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी देखेंगे। इस दौरान मंत्री प्रदेश सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर तैयार की गयी जनपद स्तरीय ‘विकास पुस्तिका’ का विमोचन करेंगे। इस अवसर पर विभिन्न लाभार्थीपरक योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र तथा दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल, उपकरण आदि का वितरण करेंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular