Sunday, April 5, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : नगर निगम में हारी भाजपा, क्राॅस वोटिंग से उपाध्यक्ष...

UP News : नगर निगम में हारी भाजपा, क्राॅस वोटिंग से उपाध्यक्ष बनें कांग्रेस के रंजन शर्मा

मेरठ (हि.स.)। मेरठ कैंट बोर्ड उपाध्यक्ष के चुनाव के बाद नगर निगम में भी भाजपा को बगावत का सामना करना पड़ा। कार्यकारिणी उपाध्यक्ष के चुनाव में बहुमत होने के बाद भी भाजपा को मंगलवार को करारी हार झेलनी पड़ी। क्राॅस वोटिंग के चलते कांग्रेस के रंजन शर्मा उपाध्यक्ष चुने गए।

तिलक हॉल में मंगलवार को नगर निगम कार्यकारिणी के उपाध्यक्ष पद पर चुनाव होना था। जिसके लिए कार्यकारिणी के 12 सदस्यों को वोटिंग करनी थी। इनमें पांच पार्षद महापौर सुनीता वर्मा के खेमे के थे। जबकि सात पार्षद भाजपा से थे। इस कारण चुनाव में भाजपा की जीत तय मानी जा रही थी। मगर वोटिंग में महापौर खेमे के प्रत्याशी कांग्रेस पार्षद रंजन शर्मा को सात और भाजपा प्रत्याशी सुनीता को सिर्फ छह वोट मिले। जिसके चलते रंजन शर्मा को विजयी घोषित कर दिया गया। रंजन की जीत के बाद भाजपा खेमे में मायूसी छाई है। पार्टी के किसी एक पार्षद की बगावत के चलते जिले के वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने पूरी घटना की रिपोर्ट आलाकमान को सौंपी है। रंजन की जीत के बाद कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष अवनीश काजला और महानगर अध्यक्ष जाहिद अंसारी ने उन्हें बधाई देते हुए सम्मानित किया। गौरतलब है कि बसपा के टिकट पर महापौर चुनी गई सुनीता वर्मा ने अपने पति पूर्व विधायक योगेश वर्मा के साथ सपा ज्वाइन कर ली है।

RELATED ARTICLES

Most Popular