प्रयागराज (हि.स.)। महापौर प्रयागराज अभिलाषा गुप्ता नन्दी की अध्यक्षता में शनिवार को नगर निगम प्रयागराज के उपाध्यक्ष पद का चुनाव हुआ, जिसमें सभी कार्यकारिणी सदस्य की सहमति से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार अखिलेश सिंह निर्विरोध उपाध्यक्ष चुने गए। नगर निगम कार्यकारणी सदस्य कमलेश तिवारी ने अखिलेश सिंह के नाम का प्रस्ताव रखा था। जिसमें महापौर ने नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष अखिलेश सिंह को बधाई दी व ईश्वर से उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर पार्षद गण अमरजीत सिंह, रोहित मालवीय, जगमोहन गुप्ता, कमलेश तिवारी, रिंकी यादव, मो.आजम, नन्दलाल, मोइन उद्दीन, नीलम यादव, दीपक कुशवाहा, सुशील कुमार, किरण जायसवाल, मिथिलेश सिंह, राजेश जायसवाल, ओ.पी द्विवेदी, नामित पार्षद विजय मल्होत्रा व अनूप मिश्रा, मंडल अध्यक्ष कौशिकी सिंह, हिमांशु पाण्डेय, शिव तिवारी, अपर नगर आयुक्त मुशीर अहमद, मुख्य कर अधीक्षक पी.के मिश्रा एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।
UP News : नगर निगम में भाजपा के अखिलेश बने निर्विरोध उपाध्यक्ष
RELATED ARTICLES
