Thursday, February 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : नगर निगम ने गंदे नाले पर चलाया अभियान, व्यापारियों...

UP News : नगर निगम ने गंदे नाले पर चलाया अभियान, व्यापारियों के तख्त जब्त

गाजियाबाद (हि. स.)। शहर के बीचो-बीच गंदे नाले पर अवैध रूप से पैंठ लगा रहे व्यापारियों के खिलाफ नगर निगम ने अवकाश के बावजूद रविवार को अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान नगर निगम की टीम ने 55 लोहे और चार लकड़ी के तख्त जब्त कर लिए। 
सिटी जोन के प्रभारी सुधीर शर्मा ने कहा कि गंदे नाले पर जो लोग अपने घरों में पेट लगवा रहे हैं उनसे अब वेबसाइट टैक्स की वसूली की जाएगी। हफ्ते के अंदर उनको नोटिस भेजे जाएंगे। उन्होंने बताया कि मशाल पार्क गंदा नाला होते हुए टाउनहॉल चौराहे तक रविवार को अवैध रूप से पैंठ लगाकर निगम की सड़क पर व नाले पर अतिक्रमण किये जाने की शिकायत प्राप्त हुई थी जिसमें अतिक्रमण के कारण आने जाने वाले लोगों को परेशानी हो रही थी। जिसके सम्बन्ध में दो दिन लगातार मुनादी भी कराई गयी परन्तु आज रविवार की अतिक्रमण कर सड़क पर अवैध रूप से पैंठ का संचालन होता पाया। अभियान में चौकी इंचार्ज  रंजीत सिंह व घंटाघर पुलिस चौकी इंचार्ज दिनेश कुमार एवं कर अधीचक गजेंद्र कुमार शामिल थे। उक्त अभियान में 55 लोहे के तख्त व 4 लकड़ी के तख्त जब्त किए गए। इस कार्यवाही के सम्बंध में सिहानी गेट थाना व कोतवाली इंचार्ज को पुनः अतिक्रमण न होने देने के लिए पत्र भी भेजा गया है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular