Monday, April 6, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : नकली फिंगर प्रिंट की मदद से खाते से रुपये...

UP News : नकली फिंगर प्रिंट की मदद से खाते से रुपये निकलने वाले चार बैंक मित्रों समेत 6 लोग गिरफ्तार

शाहजहांपुर (हि.स.)। जनपद में एसओजी और जलालाबाद पुलिस की संयुक्त टीम ने नकली फिंगर प्रिंट की मदद से खाताधारकों के खाते से रुपये निकलने वाले चार बैंक मित्रों समेत 6 लोग गिरफ्तार किया है। जबकि दो बैंक मित्र फरार है। जिनको तलाश में पुलिस टीमें जुटी हुई है। 
पुलिस महानिरीक्षक राजेश कुमार पाण्डेय ने शाहजहांपुर पुलिस लाइन में आयोजित प्रेसवार्ता में बताया की सोमवार की एसओजी व थाना जलालाबाद पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए नकली फिंगर प्रिंट तकनीकी के जरिये ग्रामीण बैंक खाताधारकों के खाते से रुपये निकालने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुये। चार बैंक मित्र और उनके दो दलालों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए लोग थाना जलालाबाद क्षेत्र के रहने वाले शिवराम, सुनील त्रिपाठी, हुकुम सिंह व गौरव है जो कि बैंक मित्र है तथा देव व्रत सिंह और संदीप दलाल है।जबकि दो बैंक मित्र शहरुन और राजवीर फरार है।जिनकी तलाश पुलिस टीम कर रही है। 
पुलिस महानिरिक्षक के अनुसार, आरोपियो के कब्जे से आर्टिफिशियल फिंगर प्रिंट, डमी मोहर, लैपटॉप, आधार कार्ड, भारी मात्रा में बैंक पासबुक, बायोमैट्रिक थम्ब स्कैनर मशीन, ग्लू-गन उपकरण, रसायन आदि व अन्य अभिलेख और अवैध हथियार बरामद हुए है।

RELATED ARTICLES

Most Popular