गाजियाबाद (हि.स.)। दिल्ली से सटे गाजियाबाद में धर्म परिवर्तन की अफवाह फैलाए जाने का सिलसिला थम नहीं रहा है। इस कड़ी में सोमवार को जैतवन में पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में धर्म परिवर्तन की अफवाह फैलाने के मामले में सिहानी गेट थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। वहीं जिलाधिकारी ने मामले को गंभीरत से लेते हुए पुलिस को निर्देश दिए हैं कि अफवाह फैलाने वाले तत्वों के खिलाफ रासुका के तहत कार्रवाई की जाए।
जिलाधिकारी डॉ. अजय शंकर पांडेय ने सोमवार की शाम को बताया कि गाजियाबाद में कुछ ऐसे तत्व सक्रिय हो गए हैं जो धर्म परिवर्तन की अफवाह फैलाकर समाज में विद्वेश फैलाने का प्रयास कर रहे हैं। ऐसे लोगों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने बताया कि सोमवार को सिहानी गेट थाना क्षेत्र में बुद्विष्ट सोसायटी ऑफ द्वारा 16 अक्टूबर को आयोजित कार्यक्रम में बचे कुछ लोगों को सोमवार को पुरस्कार वितरित किए जा रहे हैं। लेकिन, कुछ तत्वों ने सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों से अफवाह फैला दी कि धर्म परिवर्तन किया जा रहा है, जबकि जब इसकी हकीकत जानी गई तो कुछ नहीं निकला बल्कि कोरी अफवाह निकली। इस संबंध में गंगाशरण ने सिहानी गेट थाने में अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सिहानी गेट थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई।
डॉ.पांडेय ने बताया कि अफवाहों को गंभीरता से लिया जा रहा है। एसएसपी को भी इस संबंध में पत्र लिखकर ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्ती बरतने को कहा गया है। साथ ही सभी थानाध्यक्षों को निर्देशित किया गया है कि वे अफवाह फैलाने वाले तत्वों के खिलाफ रासुका के तहत कार्रवाई करें। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि जो व्यक्ति अफवाह फैलाने वाले तत्वों के बारे में पुलिस अथवा प्रशासन को जानकारी देगा उसे नकद इनाम भी दिया जाएगा।
UP News: धर्म परिवर्तन की अफवाह फैलाने पर एफआईआर दर्ज, लगेगा रासुका
RELATED ARTICLES
