प्रयागराज (हि.स.)। औद्योगिक थाना की पुलिस ने बुधवार को लवायन खुर्द चटकहना अन्तर्देशीय बंदरगाह के पास से चोरी की 12 मोटर साइकिल के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया।
अपर पुलिस अधीक्षक यमुनापार सौरभ दीक्षित ने बताया कि करछना थाना क्षेत्र के बरई का डेरा रोकनी गांव निवासी सुनील कुमार सोनी उर्फ छुटकू सोनी एवं औद्योगिक थाना क्षेत्र के आईटीआई कालोनी बेलवट गांव निवासी दीपक बिन्द उर्फ प्रधान है। पकड़े आरोपितों में से एक के खिलाफ 18 आपराधिक मुकदमें दर्ज है।
एसपी यमुनापार ने बताया कि सूचना पर औद्योगिक थाने की पुलिस ने चटकहना गांव के पास से दोनों अपराधियों को गिरफ्तार किया। इसके साथ ही विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया।
