Saturday, April 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : दो लोगों की संदिग्धावस्था में मौत, जहरीली शराब पीने...

UP News : दो लोगों की संदिग्धावस्था में मौत, जहरीली शराब पीने से मौत की आशंका

फिरोजाबाद(हि.स.)। खैरगढ़ थाना क्षेत्र के अन्तर्गत सोमवार रात संदिग्धावस्था में दो लोगों की मौत हो गयी। घटना की जानकारी मंगलवार सुबह हुई। ग्रामीण शराब सेवन से मौत की आशंका जाहिर कर रहे हैं। पुलिस घटना की जांच कर रही है। 

शेखपुरा गांव निवासी नवीचन्द्र (40) पुत्र राजेन्द्र कुमार व संजू (45) पुत्र साधू की संदिग्ध परिस्थतियों में मौत हो गयी। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। चीख पुकार मचने पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गयी। सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह भी मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल लायी है। ग्रामीण शराब  के सेवन से मौत की आशंका जाहिर कर रहे हैं। कुछ ग्रामीण शराब जहरीली होने की भी आशंका जाहिर कर रहे हैं। पुलिस घटना की जांच कर रही है।    
एसपी ग्रामीण राजेश कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि शेखपुरा गांव में दो व्यक्तियों की मौत हुई है। पुलिस ने जब जांच की तो पता चला कि रात को दोनों ने एक साथ शराब पी थी। जबकि इनके परिजनों का कहना है कि हार्ट अटैक से मौत हुई है। मामले की जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular