फिरोजाबाद (हि.स.)। जनपद की दो फैक्ट्रियों में रविवार को भीषण आग लग गई। मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया है। आग लगने से लाखों के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है। हालांकि कोई जनहानि नही हुई है।
पहली घटना शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के गांव नौशहरा की है। जहां एक पाइप फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। घटना से गांव में हड़कम़्प मच गया। सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़िया मौके पर पहुंची। जिन्होंने आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग लगने से लाखों रूपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।
दूसरी घटना थाना दक्षिण के औद्योगिक क्षेत्र स्थित की है जहां एक गत्ता फैक्ट्री में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मौके पर लोगों का हुजूम लग गया। आग की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन के आलाधिकारियों के साथ दमकल की गाड़ियां भी पहुच गया। कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया जा सका। फैक्टी मालिक के अनुसार आग से लाखों का नुकसान हुआ है। नगर विधायक मनीष असीजा व एसएसपी अजय कुमार ने भी मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया है।
पुलिस अधीक्षक अजय कुमार पाण्डे ने बताया कि आग सम्भवतः शार्ट सर्किट से लगने की बात अभी सामने आ रही है। सही कारण बाद में पता चल सकेगा। आग लगने से लाखों रूपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।
UP News : दो फैक्ट्रियों में लगी भीषण आग से लाखों की क्षति
RELATED ARTICLES
