प्रयागराज (हि.स.)। होलागढ़ थाना क्षेत्र के अरूआंव गांव के पास बुधवार की सुबह तालाब में एक किशोरी का शव उतराता हुआ पाया गया। युवती घर से दो दिन पहले निकली थी। उसकी दिमागी हालत खराब बतायी जा रही है।
होलागढ़ के मुकुन्दपुर अरुआंव गांव निवासी श्रीकान्त तिवारी की 17 वर्षीय बेटी काजल की दिमागी हालत ठीक नहीं थी। बताया जा रहा है कि वह दो दिन पूर्व घर से निकली और वापस नहीं लौटी। परिवार के लोग उसकी खोजबीन कर रहे थे। बुधवार सुबह गांव के बाहर स्थित तालाब में उसका शव उतराता हुआ ग्रामीणों ने देखा तो, परिजनों एवं पुलिस को सूचना दी।
खबर मिलते ही परिवार के लोग बदहवास हालत में मौके पर पहुंचे। इसी बीच पुलिस भी पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को तालाब से बाहर निकलवाया और विधिक कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
अपर पुलिस अधीक्षक गंगा पार धवल जायसवाल ने बताया कि किशोरी के परिजनों का कहना है कि उसकी दिमागी हालत ठीक नहीं थी। उसकी डूबने से मौत हुई है।
UP News : दो दिन से लापता किशोरी का शव तालाब में उतराता मिला
RELATED ARTICLES
