बांदा(हि.स.)। दो दिन पहले घर से निमंत्रण पर जाने की बात कहकर निकले एक अधेड़ की लाश आज यमुना नदी में मिला। जिसके हाथ पैर बंधे हुए थे जिससे स्पष्ट है कि उसकी सुनियोजित ढंग से हत्या की गई है।
घटना जसपुरा थाना क्षेत्र के बुधेड़ा गांव की है। गांव का रहने वाला शिवनारायण पुत्र रघुवीर निषाद 18 जून को गांव में एक निमंत्रण पर गया था। रात्रि लगभग 10 बजे तक वापस आने की बात उसने कही थी लेकिन वह घर वापस नहीं लौटा। तब शनिवार को इनके परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। संभावित स्थानों पर ढूंढने के बाद भी उसका कहीं पता नहीं चला। रविवार सुबह उसकी लाश यमुना नदी पर दिखाई पड़ी। गांव के सूबेदार पुत्र दरबारी ने फौरन इस बात की सूचना जसपुरा थाने को दी। जब शव को बाहर निकाला गया तो उसके हाथ पैर रस्सी से बंधे हुए थे।
यह देख कर गांव में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पाते ही क्षेत्राधिकारी सदर ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के निर्देश जसपुरा थाना प्रभारी को दिए।
इस बारे में क्षेत्राधिकारी ने बताया कि मृतक के बेटे ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ तहरीर दी है जिसके आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है। इस बीच घटनास्थल पर पुलिस अधीक्षक अभिनंदन भी पहुंचे और उन्होंने घटनास्थल का गहनता से निरीक्षण किया और बताया कि प्रथम दृष्टया हत्या का मामला है। लगता है कि आपसी रंजिश के चलते उसकी हत्या की गई है। घटना का पर्दाफाश करने के लिए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है जल्दी ही मामले का पटाक्षेप किया जाएगा।
UP News : दो दिन पहले निमंत्रण पर गए व्यक्ति की लाश यमुना नदी में मिली
RELATED ARTICLES
