जीजा के सामने किया साली से किया गया था गैंग रेप
प्रादेशिक डेस्क
बरेली। उप्र के पीलीभीत के अमरिया थाना क्षेत्र में एक किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस दो दिन तक घटना छिपाए रही। इस बीच मामला राजनीतिक लोगों के संज्ञान में आ जाने के बाद रविवार को देर रात तीन आरोपितों के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया। रात में ही अपर पुलिस अधीक्षक ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। इस थाना क्षेत्र के एक गाव निवासी किशोरी ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि विगत चार सितंबर को सायं लगभग चार बजे वह अपने जीजा के साथ बाइक पर सवार होकर एक रिश्तेदारी से लौट रही थी। रास्ते में लक्ष्मीपुर गांव के पास उसने लघुशंका निवारण के लिए बाइक रुकवाई। जीजा ने बाइक रोक दी तो वह निकट के खेत में लघुशंका के लिए चली गई। इसी दौरान अचानक तीन युवक वहां आ गए। उन युवकों ने उसे पकड़ लिया और गन्ने के खेत में खींच ले गए। तीनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया।वह चीखी चिल्लाई तो उसके जीजा आ गए।तब उन युवकों ने जीजा की पिटाई करके उनका मोबाइल व नकदी छीन ली। जैसे तैसे उसके जीजा ने युवकों से खुद को छुड़ाया और सड़क पर पहुंचकर शोर मचाने लगे। इस पर कई राहगीर और गांव के लोग मौके पर दौड़ पड़े। यह देख तीनों युवक बाइक छोड़कर गन्ने के खेतों से होते हुए भाग गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ दुष्कर्म एवं पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करके घटना की छानबीन शुरू कर दी है। मामले की जानकारी पाकर अपर पुलिस अधीक्षक डा. पवित्र मोहन त्रिपाठी रविवार को देर रात अमरिया थाने पहुंचे। थाना प्रभारी से पूछताछ करने के बाद उन्होंने किशोरी द्वारा बताए गए घटना स्थल पर जाकर निरीक्षण किया। अपर पुलिस अधीक्षक के अनुसार बरामद बाइक के रजिस्ट्रेशन के आधार पर आरोपित युवकों की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। घटना की रिपोर्ट दर्ज होने में विलंब के कारण की भी जांच कराई जा रही है। इसमें अगर थाना प्रभारी की लापरवाही स्पष्ट हुई तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई होगी।
यह भी पढ़ें : कर्मचारियों को ले जा रही बस नदी में गिरी, 32 लोग घायल
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
