बागपत (हि. स.)। कोतवाली बागपत क्षेत्र के दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे से कंटेनर लूटने वाले दो बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़ गए है। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर ही बड़ौत के कोताना रोड पर एक दुकान से 58 वाशिंग मशीन और बरामद की। इससे पहले पुलिस 71 मशीन बरामद कर चुकी है। गायब सात मशीनों की तलाश में पुलिस लगी है।अलीगढ़ के अतरौली निवासी तिरमल सिंह देहरादून से कंटेनर में 192 वाशिंग मशीन लेकर गत 16 जनवरी को कुंडली (सोनीपत) जा रहा था। सरूरपुर के निकट बदमाशों ने चालक से कंटेनर लूट लिया था। 17 जनवरी को कंटेनर गौरीपुर मोड़ के निकट खड़ा मिला था। कंटेनर में 56 वाशिंग मशीन मिली थी। सोमवार को ग्राम अंगदपुर के खेत में 71 वाशिंग मशीन मिली गई थी। कंटेनर में लगे जीपीएस की मदद तथा सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस दो बदमाशों को पकड़ने में कामयाब हो गई। जिनकी निशानदेही पर पुलिस ने मंगलवार को बड़ौत के कोताना रोड पर बंद पड़ी एक दुकान से 58 मशीन बरामद की। गायब सात मशीनों की तलाश जारी है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी एनएस सिरोही का कहना है कि केस का जल्द ही राजफाश किया जाएगा।
UP News : दो ट्रक लुटेरे गिरफ्तार, बरामद की 58 और वाशिंग मशीन
RELATED ARTICLES
