Friday, April 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : दो ट्रकों के बीच दबी कार; चार की मौत

UP News : दो ट्रकों के बीच दबी कार; चार की मौत

प्रादेशिक डेस्क

लखनऊ। लखनऊ-अयोध्या राजमार्ग पर बाराबंकी जिले के सफदरगंज थाना क्षेत्र के पल्हरी गांव के निकट बुधवार की भोर करीब पांच बजे तेज रफ्तार कार सामने मवेशी आने से अनियंत्रित हो गई। अनियंत्रित कार डिवाइडर पार करते हुए विपरीत दिशा में पहुंच गई और दो ट्रकों के बीच दब गई। इससे कार सवार चार लोगों की मौत हो गई, जबकि कार में लाई जा रहीं पांच भेड़ें भी मर गईं। हादसे में मृत तीन लोग लखनऊ के हुसैनाबाद के रहने वाले हैं। इनमें शबी हैदर पुत्र रईस हैदर, आमिर पुत्र नासिर रजा, अनीस पुत्र नफीस खान हैं। जबकि, एक अन्य की समाचार लिखे जाने तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। बताया जा रहा है कि हाईवे पर लगे लंबे जाम को खोलवाने में जुटी सफदरगंज पुलिस सूचना के करीब एक घंटे बाद पहुंची और दोनों ट्रकों को क्रेन की मदद से हटवाया। इसके बाद शवों को निकलवाना शुरू किया। पुलिस ने बताया कि कार में चार लोग सवार थे। इनमें सभी की मौत हो गई है। रेस्क्यू में लगी पुलिस मृतकों की शिनाख्त नहीं कर सकी है। कार का नंबर लखनऊ जिले का होने के कारण उनके लखनऊ निवासी होने की आशंका जताई जा रही है। मौके पर पहुंचे सीओ सदर नवीन सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया हादसे का कारण कार का तेज रफ्तार में होना है। मृतकों की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।

यह भी पढें :  निःशुल्क खाद्यान्न वितरण की तिथि तीन दिन बढ़ी

महत्वपूर्ण सूचना

जिले के युवा जिलाधिकारी डा. उज्ज्वल कुमार और नवागत सीडीओ गौरव कुमार की अगुवाई में जिले में बड़े बदलाव की कोशिशें शुरू कर दी गई हैं। दोनों युवा अधिकारी Transforming Gonda के नारे के साथ जिले के चाल, चरित्र और चेहरे में आमूल चूल परिवर्तन लाना चाहते हैं। जिले के विकास के लिए शुरू की गई अनेक महत्वपूर्ण योजनाएं इसी दिशा में किए जा रहे कोशिशों का परिणाम है। आगामी 21 जून को जब पूरा विश्व योग दिवस मना रहा होगा, तब योग के प्रणेता महर्षि पतंजलि की जन्म स्थली पर इन दोनों अधिकारियों ने कुछ विशेष करने का निर्णय लिया है। लक्ष्य है कि जिले की बड़ी आबादी को उस दिन योग से जोड़ा जाय। इस क्रम में अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने के लिए जनपद के ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने के लिए YOGA DAY GONDA नाम से एक फेसबुक पेज बनाया गया है। जिला प्रशासन की तरफ से जरूरी सूचनाएं, गतिविधियों आदि की जानकारी व फोटोग्राफ इत्यादि इसी पेज पर शेयर किए जाएंगे। कृपया आप इसका महत्वपूर्ण हिस्सा बनते हुए इससे जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके पेज को LIKE करें तथा अपने परिचितों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करें।

https://www.facebook.com/YOGA-DAY-GONDA-104340082292555

जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
www.hindustandailynews.com

RELATED ARTICLES

Most Popular