शाहजहांपुर (हि.स.)। कलान पुलिस ने बुधवार तड़के अन्तर्जनपदीय वाहन चोर गैंग का खुलासा करते हुए गैंग के सरगना समेत दो वाहन चोरो को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से चोरी की 11 मोटरसाइकिलें भी बरामद हुई है।
पुलिस अधीक्षक एस आनंद ने बताया कि कलान पुलिस ने बुधवार तड़के चेकिंग के दौरान चोरी की मोटरसाइकिल से जा रहे दो वाहन चोरो को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए चोर जनपद हरदोई के थाना पाली क्षेत्र के गांव दौतलपुर निवासी अनुज उर्फ सनोज उर्फ यदुवीर तथा थाना ग्राम थरिया निवासी मनोज कुमार है।
पुलिस अधीक्षक के अनुसार, पुलिस टीम ने वाहन चोरो की निशनदेही पर ग्राम लक्ष्मनपुर से ग्राम अब्दुल्लानगर की तरफ जाने वाली सोत नदी के किनारे जंगल में झाडी के बीच छुपा कर रखी गई चोरी की 10 अन्य मोटरसाइकिलें भी बरामद की है। बरामद मोटरसाइकिलें अलग-अलग थानाक्षेत्रों व अलग-अलग जनपदो से चोरी की गयी थी।
श्री आनंद ने बताया कि अनुज उर्फ सनोज गैंग का सरगना है। बीते 17 दिसम्बर को उपनिरिक्षक पंकज चौधरी ने अटैना घाट के पास वाहन चेकिंग के दौरान अनुज के एक साथी भंवरपाल को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया था। जबकि अनुज मौका पाकर फरार हो गया था। उपनिरिक्षक पंकज चौधरी द्वारा अनुज व भंवरपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस अनुज को तलाश रही थी।
Submitted By: Edited By: Deepak Yadav
