Monday, March 30, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : देश विरोधी गतिविधियों में शामिल नेपाली युवक अयोध्या से...

UP News : देश विरोधी गतिविधियों में शामिल नेपाली युवक अयोध्या से गिरफ्तार

लखनऊ (हि.स.)। उत्तर प्रदेश की स्पेशल टॉस्क फोर्स (एसटीएफ) ने नेपाल के एक संदिग्ध व्यक्ति को धर्म नगरी अयोध्या से गिरफ्तार किया है। वह वाट्सअप कॉल व फेसबुक के जरिए पाकिस्तान, इजिप्ट, सऊदी अरब और सूडान में बात कर रहा था। युवक की पहचान नेपाल के लछनपुर बांके निवासी सलीम खान के रूप में हुई है। वह अयोध्या में काफी दिनों से रह रहा था। उसके पास से तीन फर्जी आईडी भी बरामद हुई हैं। इसके पहले उसने नेपाल के सीमावर्ती जिलों के मदरसों को अपना ठिकाना बनाया हुआ था। जांच में पता चला कि वह पाकिस्तान और बांग्लादेश जा चुका था। एसटीएफ को उसके देश विरोधी गतिविधियों में शामिल होने की पुख्ता जानकारी मिली है। युवक पाकिस्तान के कई संदिग्ध नंबरों पर वाट्सअप से चैट किया करता था। मामले की जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular