Friday, April 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : देश की नामी कम्पनियां गाजियाबाद को करेंगी प्रदूषण मुक्त

UP News : देश की नामी कम्पनियां गाजियाबाद को करेंगी प्रदूषण मुक्त

गाजियाबाद (हि.स.)। देश की नामी कम्पनियां अब गाजियाबाद को प्रदूषण मुक्त करने की जिम्मेदारी निभाएंगी। नगर निगम ने मीटिंग के बाद रविवार को यह जिम्मेदारी सौंपी। 
नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि नगर निगम द्वारा शहर को कचरा मुक्त बनाने तथा कचरे का प्रोसेस कर उसको सही उपयोग में लाने की योजनाएं बनाई जा रही है। भारत की सर्वश्रेष्ठ कंपनियां बिसलरी, कोका कोला, एशियन पेंट, बिंग रिस्पांसिबल, जेम इनवायरों मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड, आईसीआईसीआई बैंक, हल्दीराम, मदर डेयरी, पारले एग्रो, बिसलेरी, रेकार्ट, हिंदुस्तान युनिलीवर लिमिटेड, जीरो वेस्ट मैनेजमेंट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड, बीएमबी इंटरप्राइजेज, धर्मपाल सत्यपाल लिमिटेड व अन्य कंपनियों के साथ बैठक कर योजना बनाई गई है। 
उन्होंने बताया कि कंपनियां कचरे को शहर से इकट्ठा कर गाजियाबाद नगर निगम को देंगी। शहर को स्वच्छ करने में कंपनियों का निशुल्क सहयोग प्राप्त होगा और शहर से कूड़ा-कचरा बड़ी मात्रा में कम हो जाएगा। 

RELATED ARTICLES

Most Popular