बागपत (हि.स.)। देशखाप के आह्वान पर शनिवार को किसानों ने दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर जाम लगा दिया। हाईवे स्थित औद्योगिक पुलिस चैकी पर किसानों ने नारेबाजी भी की और अनिश्चितकाल के लिए हाईवे पर ही धरना देकर बैठ गए। किसानों का कहना है कि जब तक कृषि विरोधी तीनों कानून सरकार वापस नहीं लेती, तब तक जाम और धरना जारी रहेगा।
देशखाप चैधरी सुरेंद्र चैधरी ने बताया कि जाम लगाने व धरने का निर्णय देशखाप के सभी लोगों की सहमति पर लिया गया है। इसमें क्षेत्र की दांगी खाप, राठी खाप, चैहान खाप आदि भी समर्थन दे रही है और सभी खापों के चैधरी जामस्थल पर पहुंचे है। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। जाम के कारण हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। गौरतलब है कि दिल्ली के बाॅर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन को सभी खाप चैधरियों ने अपना समर्थन दिया है। इसके बाद बड़ौत में देशखाप ने शनिवार को दिल्ली-सहारनपुर हाईवे को अनिश्चितकाल तक जाम करने का निर्णय लिया। डीएम शकुंतला गौतम और एसपी अभिषेक सिंह ने खाप चैधरी सुरेंद्र सिंह को मनाने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने इससे जाम लगाने के फैसले से पीछे हटने से इनकार कर दिया। पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस और पीएसी तैनात की है।
UP News : देशखाप चैधरी के आह्वान पर किसानों ने दिल्ली-सहारनपुर हाईवे किया जाम
RELATED ARTICLES
