Saturday, March 21, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : देवर ने भाभी की हत्या कर खुद को किया...

UP News : देवर ने भाभी की हत्या कर खुद को किया घायल

हरदोई(हि.स.)। हरियावां थाने के जलालपुर गांव में देवर ने भाभी पर धारदार हथियार से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। हत्यारोपित ने अपने गले पर भी प्रहार कर खुद को घायल कर लिया। घायल अवस्था में उसको जिला अस्पताल में इलाज के लिये भर्ती कराया गया है। सूचना पाकर एएसपी ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया।

यह घटना सोमवार को हरियावा थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव में हुई। यहां के रहने वाले रामसागर ने अपनी ही भाभी सुनीता पत्नी कौशल किशोर के ऊपर धारदार हथियार से हमला करते हुए उसको मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद युवक ने खुद के ऊपर भी हमला कर खुद को घायल कर लिया। घटना की जानकारी मिलते ही हड़कम्प मच गया और परिवार में कोहराम शुरू हो गया। घायल रामकिशोर को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मामले की सूचना पाकर मौके पर थाना प्रभारी अरविंद कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे। सूचना पाकर अपर पुलिस अधीक्षक कपिल देव सिंह भी पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। फील्ड यूनिट की टीम ने भी मौके पर साक्ष्य संकलित किए। एएसपी ने बताया कि प्रथमदृष्टया पारिवारिक कलह की बात सामने आ रही है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular