Monday, April 6, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUp News : देवरानी को मिले अधिक जेवर तो जेठानी ने बच्चों...

Up News : देवरानी को मिले अधिक जेवर तो जेठानी ने बच्चों संग पीया कीटनाशक घोल, ​महिला समेत दो की मौत

देवरिया (हि.स.)। बरहज थाना क्षेत्र में एक महिला ने बुधवार को अपने तीन बेटों के साथ कीटनाशक पी लिया। गुरुवार को उपचार के दौरान मां-बेटे की मौत हो गई। जबकि दो बच्चे आईसीयू में भर्ती हैं। पुलिस की जांच में पता चला है कि कुछ माह बाद उसके देवर की शादी होने वाली है और देवरानी को जेवर अधिक दिए जा रहे हैं, ​जिसके चलते उसने यह कदम उठाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
कटइलवा गांव की रहने वाले आनंद निषाद सयुंक्त परिवार के साथ रहते हैं। उनके परिवार में उनकी पत्नी रंजीता देवी तीन बेटे जयराज (10), शिवराज (06) और रामराज (05) के अलावा पिता रमाशंकर, मां शनिचरी व छोटा भाई अम्बुज है। 
आनंद ने बताया कि मई माह में उसके भाई की शादी होने वाली है, जिसकों लेकर तैयारी चल रही है। बहू को शादी में देने के लिए जेवर लेकर आये थे। परिवार के सभी सदस्यों को दिखाया गया तो उसकी पत्नी रंजीता इस बात से नाराज हो गई कि उसकी शादी में कम जेवर दिए गए थे। जबकि उसके देवर की शादी में ज्यादा जेवर दिए जा रहे हैं। इसी बात से दु:खी होकर रंजीता ने कीटनाशक घोलकर अपने तीनों बच्चों को पिलाने के बाद खुद भी पी​ लिया। 
उन्होंने बताया कि सभी की तबीयत खराब हो गई। घरवालों ने फौरन इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां रंजीता और शिवराज की मौत हो गई। जबकि दोनों बच्चे जयराज और रामराज अस्पताल के आईसीयू में भर्ती है। इस घटना से शादी वाले घर में कोहराम मच गया।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक डॉ श्रीपति मिश्र ने बताया कि बुधवार की देर रात को परिवारिक कलह के चलते महिला ने बच्चों संग कीटनाशक पीया। गुरुवार को इलाज के दौरान इसमें महिला समेत दो की मौत हो गई है। जबकि दो की हालत नाजुक बनी हुई है।  

RELATED ARTICLES

Most Popular