Wednesday, March 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : देवबंद में निलंबित डीएसपी के घर सीबीआई का छापा

UP News : देवबंद में निलंबित डीएसपी के घर सीबीआई का छापा

सहारनपुर (हि.स.)। देवबंद में बुधवार को सीबीआई की टीम ने सीबीआई के निलंबित डीएसपी के घर पर छापा मारा। इससे पुलिस महकमे में हड़कंप मचा रहा। कोई भी अधिकारी छापे के बारे में बोलने को तैयार नहीं है।
देवबंद नगर की पंजाबी कॉलोनी निवासी राजीव कुमार दिल्ली स्थित सीबीआई मुख्यालय में डीएसपी के पद पर तैनात हैं। बताया जाता है कि तीन दिन पूर्व किसी मामले में उन्हें निलंबित कर दिया गया था। जिसके बाद मंगलवार को सीबीआई ने गाजियाबाद स्थित उनके फ्लैट पर छापामारी की थी। बुधवार को स्थानीय पुलिस को लेकर सीबीआई की टीम देवबंद स्थित डीएसपी राजीव कुमार के पैतृक निवास मोहल्ला पंजाबी कॉलोनी पहुंची। सीबीआई की टीम ने पुलिस को डीएसपी के घर से ही वापस भेज दिया। इसके बाद सीबीआई ने डीएसपी के परिवार के लोगों से पूछताछ की औरघर की तलाशी भी ली। सीबीआई की छापामारी किस मामले में की गई, इस बारे कोई भी अधिकारी बोलने को तैयार नहीं है। देवबंद प्रभारी निरीक्षक अशोक सोलंकी ने बताया सीबीआई की टीम को पुलिस ने डीएसपी के घर छोड़ दिया था। इससे आगे की कार्रवाई की जानकारी नहीं है।
Submitted By: Edited By: Dr. Kuldeep Tyagi

RELATED ARTICLES

Most Popular