Wednesday, February 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : दुष्कर्म पीड़ित को अनुदान दिलाने के नाम 20 हजार...

UP News : दुष्कर्म पीड़ित को अनुदान दिलाने के नाम 20 हजार रुपये की घूस लेते सिपाही गिरफ्तार

आजमगढ़ (हि.स.)। गोरखपुर की एंटी करप्शन टीम ने शनिवार को पुलिस ऑफिस के सामने से एक सिपाही को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है। सिपाही पर आरोप है कि दुष्कर्म पीड़ित को अनुदान दिलाने के नाम पर 20 हजार रुपये मांगे थे। 

जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र अंजान शहीद निवासी एक युवक की बहन के साथ दुष्कर्म की घटना हुई थी। दुष्कर्म पीड़िताओं को सहायता देने के लिए सरकार ने एक धनराशि निर्धारित की है। उसे प्राप्त करने के लिए पीड़ित के भाई ने पुलिस की विशेष जांच प्रकोष्ठ में संपर्क किया था। आरोप है कि इस विभाग में तैनात सिपाही दिलीप कुमार ने अनुदान दिलाने का भरोसा देते हुए पीड़ित भाई को भरोसे में ले लिया। लिखा-पढ़ी शुरु हुई तो सिपाही ने अधिकारियों के नाम पर 25 हजार रुपये की डिमांड कर डाली।
उसके पास रुपये नहीं थे, लेकिन सिपाही के दबाव में रुपये देने की बात स्वीकार कर लिया। बाद में 25 हजार रुपये के लिए कागजी कार्रवाई थम गई। इसी बीच उसने अपनी पीड़ा एक सामाजिक संगठन को बताई। संगठन ने उसे गोरखपुर की एंटी करप्शन की टीम से संपर्क कराया और वहां शिकायत दर्ज कराई। शनिवार की दोपहर एंटी करेप्सन टीम ने गवाहों लेकर एसपी कार्यालय के सामाने से सिपाही को बीस हजार रुपये के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
एंटी करप्शन टीम का नेतृत्व कर रहे इंस्पेक्टर रामधारी मिश्रा ने बताया कि दुष्कर्म के एक मामले में भुक्तभोगी से कुछ दिनों से आजमगढ़ जिले का पुलिस सिपाही रिश्वत की डिमांड कर रहा था। न देने पर कार्रवाई की धमकी देकर पीड़ित पर कुछ समय से दबाव भी बना रहा था। इसके बाद पीड़ित ने आजिज आकर एंटी करप्शन टीम को शिकायत की। इसके बाद आज उसे बीस हजार रुपये घूस लेते हुए पकड़ा गया। आरोपित को सजा दिलाने तक हम विधिक प्रयास करेंगे। 

RELATED ARTICLES

Most Popular