Wednesday, February 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : दुष्कर्म करने के बाद तेजाब से नहलाने की धमकी

UP News : दुष्कर्म करने के बाद तेजाब से नहलाने की धमकी

मेरठ (हि. स.)। सरधना थाना क्षेत्र में पहले तो आरोपित ने किशोरी से दुष्कर्म किया। अब उसे तेजाब से नहलाने की धमकी दे रहा है। पीड़ितों ने एसएसपी से सुरक्षा और कार्रवाई की गुहार लगाई। 
सरधना निवासी महिला बुधवार को एसएसपी आफिस पहुंची। उसने शिकायत करते हुए कहा कि पड़ोस में रहने वाले रजनीश नाम के युवक ने आठ महीने पहले उसकी नाबालिग पुत्री के साथ घर में घुसकर दुष्कर्म किया था। कुछ दिन पहले किशोरी के गर्भवती होने पर इस मामले का खुलासा हुआ। जिसके बाद किशोरी ने बताया कि रजनीश ने उसे धमकी दी थी कि यदि उसने किसी से कुछ कहा तो वह उसके परिवार को जान से मार डालेगा। घटना के बाद पीड़ितों ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 
पीड़ितों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने अब तक आरोपित को गिरफ्तार नहीं किया है। क्षेत्र में खुला घूम रहा आरोपित उनके ऊपर समझौते का दबाव बना रहा है। साथ ही धमकी दे रहा है कि यदि उन्होंने इस मामले में समझौता नहीं किया तो वह उनकी बेटी को तेजाब से नहला देगा। उन्होंने एसएसपी से आरोपित की गिरफ्तारी की मांग की। जिसके बाद अधिकारियों ने थाना पुलिस को आरोपी की गिरफ्तारी के आदेश दिए हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular