संवाददाता
अमेठी। जिले के मोहनगंज थाने के टोडरपुर मजरे जमुरवा गांव में सोमवार की शाम अचानक हुई बारिश के चलते कच्ची दीवार ढह गई। मलबे में दबकर तीन बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। दो अन्य बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घटना को लेकर गांव व आसपास में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने आनन-फानन में बच्चों को सरकारी अस्पताल तिलोई में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही उप जिला अधिकारी योगेंद्र सिंह, क्षेत्राधिकारी डॉ अजय कुमार सिंह व इंस्पेक्टर समेत सरकारी अमला अस्पताल पहुंच कर घटना का जायजा लिया। सोमवार की शाम मामूली बारिश हो रही थी। मोहल्ले के तमाम बच्चे आसपास खेल रहे थे। इसी दौरान शिव राम की कच्ची दीवार ढह गई। मलबे में तमाम बच्चे दब गए। जिन्हें जैसे तैसे ग्रामीणों की मदद से निकाला गया। मलबे में दबने से तीन बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो की हालत गंभीर है। मृतकों में शिवराम का 10 वर्षीय बेटा सत्यम व श्यामलाल का 8 वर्षीय बेटा वंश और राजेश की 8 साल की बेटी विद्यांशी मौत का शिकार हो गई। इसके अलावा आशीष पुत्र श्यामलाल,शिवा पुत्र रामबाबू को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनकी हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। सूचना पाकर डीएम अरुण कुमार, पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह, सीएमओ आशुतोष कुमार दुबे सहित कई आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। डीएम ने मृतक बच्चों के घरवालों की सांत्वना देते हुए। हर संभव मदद का भरोसा दिया है। वहीं पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
यह भी पढ़ें : हाइवे पर सड़क हादसे में तीन की मौत
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
