Wednesday, March 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : दिल्ली से आगरा आकर चोरी करने वाले तीन अभियुक्त...

UP News : दिल्ली से आगरा आकर चोरी करने वाले तीन अभियुक्त गिरफ्तार

आगरा (हि.स.)। दिल्ली से आकर आगरा में रेकी करके चोरी करने वाले तीन चोरों को पुलिस ने गुरुवार को कोतवाली क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। तीनों चोर गाजियाबाद के रहने वाले हैं, जिनमें एक महिला भी शामिल है। 

एसएसपी बबलू कुमार ने बताया के दिल्ली का एक गैंग आगरा में आकर पहले रेकी करता है और उसके बाद चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। आज कोतवाली क्षेत्र के कबाड़ी बाजार धूलिया गंज से तीन चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह तीनों चोर गाजियाबाद के रहने वाले हैं। इनमें एक महिला भी शामिल है।
उन्होंने बताया कि इन चोरों में सैफ अली उर्फ शरीफ पुत्र मुस्ताक पठान निवासी शंकर विहार कॉलोनी गाजियाबाद, सलीम उर्फ राजा पुत्र इसराइल निवासी चमन विहार गाजियाबाद और नेहा उर्फ इसने या पत्नी समीर मिर्जा निवासी शंकर विहार गाजियाबाद हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी किए हुए 163000 रुपये नगद, 950 ग्राम हेरोइन, दो अवैध तमंचा, 13 जिंदा कारतूस और एक एक्टिवा बरामद की है। 
 

RELATED ARTICLES

Most Popular